फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP and RLD leaders clash, fierce ruckus

भाजपा और रालोद नेता भिड़े, जमकर हंगामा

Fri, 04 Nov 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP and RLD leaders clash, fierce ruckus
बागपत शुगर मिल में रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया को गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण ? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। शुगर मिल के शुभारंभ कार्यक्रम में मंत्री के भाषण के बीच में रालोद नेताओं के 600 करोड़ रुपये बकाया गन्ना भुगतान की मांग उठाने पर उनकी भाजपा नेताओं से खूब नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ने पर डीएम और अन्य नेताओं ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शुगर मिल में हवन संपन्न होने के बाद गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने लोगों को संबोधित किया। उनके भाषण के बीच में रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया ने गन्ना मिलों पर बकाया किसानों का 600 करोड़ रुपये का भुगतान कराने की मांग कर दी। जिस पर मंत्री ने बैठकर बात करने की बात कहीं, लेकिन रालोद नेता ने दोबारा मांग उठा दी।
विज्ञापन

इसको लेकर मंत्री ने कहा कि जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हो, उसका ही पाप हम भुगत रहे हैं। इसके बाद भाजपा विधायक योगेश धामा ने रालोद नेताओं के भाषण के बीच में सवाल पूछने का विरोध किया और उन्होंने रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ नोकझोंक हो गई। पूर्व मंत्री साहब सिंह भी बीच में कूद गए। उनकी भी रालोद नेताओं से खूब नोकझोंक हुई। जिससे वहां हंगामा बढ़ गया। जिसके बाद डीएम राजकमल यादव खुद स्थिति संभालने के लिए खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष ने हाथ जोड़कर खेद जताया
शुगर मिल में गन्ना मंत्री के भाषण के बीच में हंगामा होने के बाद रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया ने अपने बयान पर खेद जताया। उन्होंने हाथ जोड़कर कई बार खेद व्यक्त किया।
14 दिन के बजाय दस दिन में होगा भुगतान
गन्ना मंत्री ने कहा कि बसपा सरकार में 19 मिलें बेची गईं, जबकि सपा सरकार में 11 मिलें बेची गईं। वहीं भाजपा सरकार ने चीनी मिलों का अच्छे से संचालन किया और किसानों को 14 दिनों में गन्ना भुगतान दिलाने का काम किया। आने वाले समय में 14 दिन के बजाय 10 दिनों में गन्ना भुगतान कराने पर काम किया जाएगा। अगर दस दिन में भुगतान नहीं हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा। जल्द ही बागपत मिल को क्षमता वृद्धि की सौगात दी जाएगी। देश में कहीं भी किसानों को गन्ने की खेती करनी है, तो उन्हें बागपत आकर गन्ने की खेती सीखने की जरूरत है। जिससे किसान अच्छी पैदावार कर सकेंगे।

---
भुगतान नहीं करने वाले अब विदेशों में ले रहे नागरिकता
गन्ना मंत्री ने कहा कि सरकार का गन्ना भुगतान पर फोकस है। किसानों का भुगतान नहीं करने वाले मिल मालिक विदेशों में जाकर वहां की नागरिकता ले रहे हैं। कुछ प्राइवेट मिल मालिक भुगतान नहीं कर रहे, उनसे शपथपत्र लिया गया है जो दिसंबर तक भुगतान करेंगे।

बागपत शुगर मिल में रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया और पूर्व विधायक साहब सिंह के बीच

बागपत शुगर मिल में रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया और पूर्व विधायक साहब सिंह के बीच - फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed