फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP abused power and defeated it by money power: Jaiveer

भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करने के साथ ही धन-बल से हराया: जयवीर

Sat, 12 Mar 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP abused power and defeated it by money power: Jaiveer
- रालोद प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर ने मजबूती से लड़ा चुनाव, सबसे कम 315 वोट से हारे
विज्ञापन

- कहा कि जनता का साथ खूब मिला, भाजपा की सत्ता नहीं होती तो जरूर जीत मिलती
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। बड़ौत विधानसभा सीट पर सबसे करीबी मुकाबला रहा है। इस सीट पर रालोद के जयवीर सिंह तोमर को केवल 315 वोट से हराकर भाजपा के केपी मलिक जीते है। करीबी हार से जयवीर तोमर निराश जरूर है, लेकिन वह कहते है कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करने के साथ ही धन-बल से उनको हराया है।

रालोद के जयवीर सिंह तोमर पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्होंने भाजपा के केपी मलिक के पसीने छुड़ा दिए। जयवीर सिंह तोमर को 90616 वोट मिले है, जबकि केपी मलिक 90931 लेकर जीत गए। जयवीर सिंह तोमर कहते है कि उनको चुनाव में जनता का पूरा साथ मिला है। कई जगह उम्मीद से ज्यादा वोट मिले। बड़ौत शहर के लोगों ने उनको खूब वोट किया। चुनाव पूरी रणनीति के साथ लड़ा था और उसका फायदा भी मिला। उनका आरोप है कि सत्ताधारी भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग व धन बल से उनको हराया है। यह जनता भी जानती है कि उनको किस तरह से हराया गया है। अब आगे बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed