फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Binauli vote today

बिनौली में मतदान आज

Thu, 29 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 29 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में बिनौली ब्लाक में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा। पहले, दूसरे व तीसरे चरण में हुए बवाल के बाद जिला प्रशासन ने चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी है।
विज्ञापन


बिनौली ब्लाक के 53 गांवों के 101 वार्डों के लिए 394 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। साथ ही जिला पंचायत सदस्य पद के चार वार्डों में कुल 67 जिला पंचायत सदस्यों के प्रत्याशी का 1.52 लाख मतदाता भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चार कंपनी बीएसएफ, 90 सब इंस्पेक्टर, 402 हेडकांस्टेबल व काफी संख्या मेें कांस्टेबल ड्यूटी में तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक के 53 गांवों के 101 वार्डों के लिए 394 क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत के चार वार्डों में एक में 10, वार्ड नंबर 2 में 12, वार्ड नंबर 3 में 19 व वार्ड नंबर 4 में 26 जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी है। यानि कुल 67 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी है।


ब्लाक में पंचायत चुनाव के लिए 270 बूथ व 107 मतदान केंद्र बनाए गए है। संपूर्ण क्षेत्र को 24 सेक्टरों में बांटा गया है। छह सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed