{"_id":"60cb90aa8ebc3e2ee40d2c3f","slug":"binauli-police-caught-cow-in-the-encounter-baraut-news-mrt543221219","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली पुलिस ने मुठभेड़ कर शातिर गोकश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनौली पुलिस ने मुठभेड़ कर शातिर गोकश दबोचा
विज्ञापन
बिनौली(बागपत)। जिवाना-दरकावदा चौराहे पर बुधवार देर रात करीब तीन बजे पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से एक गोकश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
इंस्पेक्टर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा जिवाना के जंगल में दो शातिर गोकश होने की जानकारी मिली। इस पर वे मयफोर्स जिवाना-दरकावदा चौराहा पहुंचे। गोकशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। गोकशों ने स्वयं को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी उन पर फायरिंग की। इसके चलते गोकश आजाद पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम डूंगर थाना रोहटा, हाल निवासी बड़का के पैर में गोली लग गई। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर उसका दूसरा साथी फरार हो गया।
पुलिस ने पकड़े गए गोकश से एक तमंचा, कारतूस, छुरा व रस्सा बरामद किया है। पुलिस ने घायल गोकश को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। इस बाबत पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया गोकश थाना में पंजीकृत गोवध अधिनियम के मुकदमें में वांछित था। इसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके फरार हुए दूसरे साथी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने उसे बागपत न्यायालय में पेश किया है।