फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Binauli block chief seen with RLD leader

रालोद नेता के साथ दिखे बिनौली ब्लॉक प्रमुख

Sat, 10 Jul 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Binauli block chief seen with RLD leader
बागपत। एक दिन पहले खुद को भाकियू कार्यकर्ता बताने वाले बिनौली ब्लॉक प्रमुख कुलदीप उर्फ चीकू शनिवार को रालोद नेताओं के साथ दिखे। डीएम कार्यालय में वह अपनी जीत का प्रमाण पत्र लेने गए थे। इस दौरान उनके साथ रालोद नेता अरुण उर्फ बॉबी तोमर भी रहे।
विज्ञापन

भाजपा ने बिनौली ब्लॉक से बामनौली निवासी कुलदीप उर्फ चीकू को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। उनके सामने किसी ने नामांकन नहीं किया था। इसके चलते वह निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जीतने के अगले ही दिन उन्होंने बयान दिया कि भाजपा से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मैं भाकियू कार्यकर्ता हूं। शनिवार को वह डीएम राजकमल यादव से प्रमाण पत्र लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ रालोद नेता अरुण उर्फ बॉबी तोमर आदि दिखे। इस बारे में जब उनके पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अरुण उर्फ बॉबी तोमर से हमारे कई वर्षों से पारिवारिक रिश्ते हैं। मैं भाकियू का ही कार्यकर्ता हूं।
विज्ञापन

कुलदीप उर्फ चीकू भाकियू के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी के सामने यह कबूल किया है। अन्य किसी दल के व्यक्ति के साथ दिखाई देने से कोई फर्क नहीं पड़ता। - प्रताप गुर्जर, भाकियू जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed