फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers Mahapanchayat in Barot today, jayant chaudhary will also participate

यूपी: लाठीचार्ज के विरोध में आज बड़ौत में महापंचायत, पुलिस प्रशासन अलर्ट, जयंत चौधरी भी होंगे शामिल

Sun, 31 Jan 2021 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2021 12:08 AM IST
सार

- पंवार खाप, चौबासी और राठी खाप का महापंचायत को समर्थन
- रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी पंचायत में करेंगे शिरकत
- जिलेभर में बैठक और जन संपर्क कर किसानों से पहुंचने का आह्वान

विज्ञापन
Farmers Mahapanchayat in Barot  today, jayant chaudhary will also participate
baghpat police - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत के धरने पर रात के समय किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज बड़ौत तहसील में महापंचायत होगी। वहीं महापंचायत के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। महापंचायत  में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी भी शामिल होंगे। सुबह से ही पंचायत स्थल पर किसानों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन


देशखाप के थांबेदार बृजपाल चौधरी ने एलान किया कि लड़ाई किसानों के सम्मान की है। पुलिस-प्रशासन दमनकारी नीति अपना रहा है।किसानों को लाठियां से डराकर घरों में रहने की बात कही जा रही है, लेकिन कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी पंचायत में शामिल होंगे। पंवार खाप, चौबासी और राठी खाप ने भी महापंचायत को समर्थन दिया है। वहीं महापंचायत के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह थांबेदार बृजपाल चौधरी के आवास पर किसानों की बैठक हुई। महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क व बैठक करने का निर्णय लिया गया। थांबेदार ने बताया कि बावली, जौनमाना, ढिकाना, वाजिदपुर, बिजरौल, बामनौली, मलकपुर, हिलवाड़ी, बड़ौली सहित अन्य गांवों में किसानों की बैठक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि कानूनों के विरोध में और किसानों पर लाठीचार्ज किए जाने के कारण महापंचायत बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता दरियाव सिंह और संचालन विक्रम आर्य ने किया। लुहारी गांव में चौधरी भंवर सिंह की अध्यक्षता और चौधरी हरपाल सिंह के संचालन में पंचायत हुई। इसमें किसानों पर हुई लाठीचार्ज की घोर निंदा की गई।

बड़ौत तहसील में होने वाले महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या मेें पहुंचने का आह्वान किया गया। चौधरी महिपाल सिंह, डॉ. श्यामपाल, चौधरी यशपाल सिंह, हरेंद्र दांगी, सहेंद्र, संसार, प्रदीप फौजी, देवेंद्र हवलदार, चौधरी बलजोर सिंह, ओमवीर शामिल रहे।

पंचायत में शामिल होंगे सरूरपुर कलां के किसान
सरूरपुर कलां गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित स्कूल में पंचायत का आयोजन किया गया। युवा सिद्धार्थ ने कहा कि बड़ौत में किसान शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे, लेकिन पुलिस का व्यवहार खराब रहा। किसानों से बड़ा देशभक्त कोई नहीं है। जवानों और किसानों की बदौलत ही देश चल रहा है। कृषि कानूनों का विरोध जारी रहेगा।

लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से सबको अपनी बात कहने का हक है, फिर किसानों से यह हक क्यों छीना जा रहा है। युवा किसान क्लब के अध्यक्ष सुभाष नैन ने बताया कि तय किया गया कि बड़ौत की पंचायत में शामिल होंगे। गांव से रोजाना एक ट्रैक्टर गाजीपुर बॉर्डर जाएगा।

Farmers Mahapanchayat in Barot  today, jayant chaudhary will also participate
पंचायत स्थल पर जाते किसान - फोटो : amar ujala

किसने क्या कहा 
पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह का कहना है कि देश में तानाशाह सरकार का राज है। अपना हक मांग रहे किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर बहुत ही घटिया काम किया है। महापंचायत को पूर्ण समर्थन है। काफी संख्या में किसान महापंचायत में शामिल होंगे।

चौबीसी खाप चौधरी सुभाष छपरौली का कहना है कि हाईवे पर धरना दे रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर बहुत ही निंदनीय काम किया है। चौबीसी खाप के गांव के किसानों का महापंचायत को पूर्ण समर्थन है। 

राठी खाप चौधरी बाबा ब्रह्म सिंह राठी का कहना है कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से अपना हक मांग रहे हैं। किसान कृषि कानून वापस ले लें, इसी में सरकार की भलाई है। महापंचायत को पूरा समर्थन है। 

थांबेदार बृजपाल सिंह ने कहा कि पहले तो पुलिस से हाईवे पर धरना दे रहे किसानों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। लड़ाई किसानों के हकों की है। किसान का बच्चा-बच्चा पंचायत में शामिल होगा।

महापंचायत से अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई पुलिस
बड़ौत तहसील में आज होने वाली महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है। व्यवस्था के लिए नगर के दिल्ली बस स्टैंड, छपरौली चुंगी, दिल्ली-सहारननपुर हाईवे पर पूर्व में चल रहे धरना स्थल, बावली चुंगी, कोताना रोड आदि जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

इसके अलावा कोतवाली में भी अतिरिक्त में पुलिस बल बुलाया गया है। सीओ बड़ौत आलोक कुमार का कहना है कि पुलिस लगातार किसानों से बात कर रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed