{"_id":"62853a79e85058215161ab8b","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-baghpat-news-mrt589160199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरखा गांव से छपरौली बाजार में सामान लेने आया था बाइक सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। बदरखा मार्ग पर बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बदरखा गांव का रहने वाला संजय (37) वर्ष पुत्र चिरौंजी लाल बुधवार की दोपहर छपरौली बाजार में सामान लेने के लिए जा रहा था। बदरखा-ककौर मार्ग पर स्थित श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर देवेश कुमार ने बताया कि संजय की पत्नी कुसुम ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।