फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bijraul's inspector dies of heart attack in Hardoi

जिरौल के दरोगा का हरदोई में डयूटी के दौरान हार्ट अटैक आने पर निधन

Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bijraul's inspector dies of heart attack in Hardoi
शव का गांव में किया अंतिम संस्कार, गांव में शोक की लहर
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव निवासी यूपी पुलिस के दरोगा की हरदोई में ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई। दरोगा का शव बृहस्पतिवार को गांव बिजरौल में लाकर अंतिम संस्कार किया गया। दरोगा के निधन से परिजनों व ग्रामीणों में शोक है।

यूपी पुलिस के दरोगा राममेहर (57) पुत्र हुक्म सिंह बिजरौल गांव के रहने वाले थे। उनकी तैनात हरदोई में थी। बृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान अचानक हार्टअटैक आने से राममेहर की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को सुबह सात बजे मिली। इससे उनमें कोहराम मच गया। दोपहर तकरीबन दो बजे हरदोई के पुलिसकर्मी उनका शव लेकर गांव पहुंचे। वहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पालिका चेयरमैन अमित राणा, रालोद नेता जयवीर सिहं तोमर, अमित तोमर समेत काफी संख्या मेें ग्रामीण मौजूद रहे। दरोगा राममेहर की मौत से पत्नी जयंती, बेटे रवि, रोहित व बेटी रीना व भाई वीरेंद्र, नरेंद्र, संजीव का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed