{"_id":"69fca7f75df93ceda40e6166","slug":"bijnor-after-eating-watermelon-condition-of-three-family-members-deteriorated-girl-died-2026-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: तरबूज खाने के बाद परिवार के तीन लोगों की हालत बिगड़ी, युवती की मौत; कुछ दिन पहले ही तय हुआ था निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: तरबूज खाने के बाद परिवार के तीन लोगों की हालत बिगड़ी, युवती की मौत; कुछ दिन पहले ही तय हुआ था निकाह
Thu, 07 May 2026 08:26 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 07 May 2026 08:26 PM IST
सार
बिजनौर के एक गांव में डॉ. जिया उल रहमान, उनकी पत्नी व बेटी ने तरबूज खाया। परिजनों ने बताया कि तरबूज खाने से मुस्कान की हालत ज्यादा बिगड़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
तरबूज। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के गांव शेरनगर नरैनी में तरबूज खाने के बाद दंपती और उनकी बेटी की तबीयत खराब हो गई। तीनों को उपचार के लिए ले जाया गया, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया। जांच की जा रही कि वास्तव में तरबूज खाने से ही मौत हुई, या वजह कुछ और है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेरनगर नरैनी में बुधवार दोपहर डॉ. जिया उल रहमान ने अपनी पत्नी और पुत्री मुस्कान के साथ तरबूज खाया था। तरबूज खाने के कुछ देर बाद ही तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के अन्य लोग हालत ज्यादा खराब होने पर मुस्कान समेत तीनों को तत्काल बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां से मुस्कान को अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मुस्कान ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुस्कान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मुस्कान का कुछ समय पूर्व ही निकाह तय हुआ था।
जांच की मांग, स्वास्थ्य अधिकारी ने दी जानकारी
तरबूज खाने के कुछ ही देर बाद युवती की मौत की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले में युवती का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। कोतवाली देहात पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। मामले का पता कराकर जांच कराई जाएगी।

संदिग्ध मौत के कारण की पड़ताल जारी
डॉ. जिया उल रहमान और उनकी पत्नी की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना कई सवाल खड़े करती है कि क्या तरबूज में कोई विषैला पदार्थ था या फिर कोई अन्य कारण रहा है। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
ये भी देखें...
UP: शामली में महिला ने खुद को आग लगाई, धुएं के कारण दम घुटने से दो बेटियों की मौत; इस बात पर पति से थी नाराज