{"_id":"614770b88ebc3ebeb708dfc2","slug":"big-challenge-to-implement-new-education-policy-dr-vedprakash-baraut-news-mrt5569745168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शिक्षा नीति को लागू करना बड़ी चुनौती : डॉ वेदप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई शिक्षा नीति को लागू करना बड़ी चुनौती : डॉ वेदप्रकाश
विज्ञापन
बड़ौत में पत्रकारों से बातचीत करते यूजीसी के पूर्व चेयरमैन डॉ वेदप्रकाश।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पूर्व चेयरमैन डा. वेदप्रकाश ने कहा कि नई शिक्षा नीति देश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगी। हालांकि नई व्यवस्था के अनुरूप सभी तैयारियों को मूर्त रूप देना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।
बावली गांव के रहने वाले डा. वेदप्रकाश रविवार को जनता वैदिक महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. यशवीर सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं। अभी स्कूल से दूर रह रहे दो करोड़ बच्चों को दोबारा मुख्य धारा में लाया जाएगा। इसके लिए स्कूल के बुनियादी ढांचे का विकास और नवीन शिक्षा केंद्रों की स्थापना की जाएगी। देश में 34 साल बाद नई शिक्षा नीति लागू होगी, जिसके मुताबिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कराना काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। कहा कि योजनाबद्ध तरीके से अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए छात्रों को पढ़ाई करनी चाहिए।
इससे पूर्व उन्होंने डा. यशवीर सिंह की धर्मपत्नी डा. गीता राणा के निधन पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर डा यशवीर सिंह, संजीव राठी शामिल रहे।