भूनी टोल प्लाजा प्रकरण: टोल कंपनी पर 20 लाख का जुर्माना, डिबार की जाएगी; NHAI ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
मेरठ जिले में स्थित भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल के साथ टोलकर्मियों के मारपीट करने पर बवाल हुआ तो एनएचएआई के बागपत क्षेत्रीय कार्यालय के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह भी वहां गए। नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में टोल कंपनी की लापरवाही मानते हुए उस पर भी कार्रवाई की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे पर स्थित भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल निवासी गोटका के साथ मारपीट के बाद बवाल होने पर एनएचएआई के अफसर भी हरकत में आए। एनएचएआई ने टोल प्लाजा संचालित करने वाली फरीदाबाद की कंपनी मैसर्स धर्म सिंह पर बीस लाख रुपये जुर्माना लगा दिया। साथ ही कंपनी को डिबार किया जाएगा। उसे नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा गया है।
मेरठ जिले में स्थित भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल के साथ टोलकर्मियों के मारपीट करने पर बवाल हुआ तो एनएचएआई के बागपत क्षेत्रीय कार्यालय के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह भी वहां गए। नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में टोल कंपनी की लापरवाही मानते हुए उस पर भी कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि टोल कंपनी पर एनएचएआई की तरफ से बीस लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है और कंपनी को डिबार करने के लिए नोटिस दिया गया है। कंपनी को दो दिन में जवाब देना होगा। इसके बाद कंपनी का ठेका निरस्त करने और डिबार करने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसा होता है तो कंपनी भविष्य में कभी टोल प्लाजा का ठेका नहीं ले सकेगी।
यह भी पढ़ें- Video: बाइक पर बैठकर और खड़े होकर चार युवकों ने किया स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, 26 हजार का कटा चालान
संबंधित वीडियो-