{"_id":"5f75e3088ebc3e9bfa0cca8e","slug":"bhima-army-protest-against-hathras-case-baghpat-news-mrt5039423162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस प्रकरण के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस प्रकरण के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नेशनल भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हाथरस की घटना की निंदा करते हुए जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम दिए ज्ञापन में आरोपियों को फांसी देने, संपत्ति जब्त करने व महिला आयोग से आर्थिक मदद कराने की मांग की।
कार्यकर्ताआें का कहना था कि हाथरस की घटना से पूरे देश में आक्रोश है। प्रदेश सरकार गैंगरेप व महिला उत्पीड़न की की घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से हत्यारों को फांसी, संपत्ति जब्त करने तथा महिला आयोग से आर्थिक मदद की मांग की। वहीं सिरसलगढ़ गांव के चार लड़कों को फर्जी मुठभेड़ में पुलिस द्वारा फंसाने की निंदा की। उन्होंने मुख्यमंत्री से घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल अंबेडकर, अजय, सुधीर, रिंकू, आकाश, सागर, पवन, जतिन, साहिल, राकेश, मनीष, विशेष, लखन, सागर, गौतम, पवन, काशी, आशू मौजूद रहे।