फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhim Army protests against the demolition of Ravidas temple

रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन

Thu, 24 Sep 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army protests against the demolition of Ravidas temple
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे निर्माण की जद में आने के कारण बड़ौत रोड स्थित रविदास मंदिर का एक हिस्सा तोड़ा दिया गया है। इसके विरोध में भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया। हाइवे पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया।

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष जिशान हयात के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविदास मंदिर के सामने सिसाना रोड पर एकत्र हुए। मंदिर तोड़े जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मंदिर को नियम विरुद्ध तोड़ा गया है। सरकार की मंशा आमजन के विरोध में है। हंगामे की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ता दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर एकत्र हो गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मांगपत्र प्रशासनिक अधिकारियों तक भिजवा दिया जाएगा। रामेश्वर सिंह, करणवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, सूरजभान सिंह, विकास कुमार, इरफान मलिक, महताब अली, जोनी कुमार, रतन कुमार, रामनिवास, रामकिशन और अनुज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed