फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhim Army and SP Women's Cell organized candle march in the city

भीम आर्मी व सपा महिला प्रकोष्ठ ने नगर में निकाला कैंडल मार्च

Tue, 29 Sep 2020 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army and SP Women's Cell organized candle march in the city
- बेटी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना व आरोपियों को फांसी की मांग
विज्ञापन

बागपत। भीम आर्मी के कार्यकर्ता और सपा महिला प्रकोष्ठ ने बेटी की दर्दनाक मौत पर शोक व्यक्त करते हुए नगर में कैंडल मार्च निकाला। साथ ही बलात्कारियों को फांसी दिए जाने की मांग की।
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका से काली पट्टी बांधकर नगर के राष्ट्रवंदना चौक तक कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष जिशान हयात ने कहा कि देश की सरकार गूंगी बहरी हो गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए गए वादे को भी सरकार भूल गई है। देश की बेटी की दर्दनाक मौत पर खामोश है। आरोपियों को सजा नहीं मिलने तक भीम आर्मी चैन से नहीं बैठेगी। कैंडल मार्च में एडवोकेट संजय सिंह, मतलूब अली, डॉ. समीर, डॉ. साहिल, डॉ. फय्याज, जाफर, समीर, इस्लाम, शाहिद, मौहम्मद इकराम, नदीम खान, विकास, पारस आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन

उधर सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव के नेतृत्व में हाथरस में सामूहिक बालात्कार की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि घटना ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। अपराधियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। इस मौके पर कविता गिरी, नेहा यादव, अनुपमा, साक्षी यादव, रेखा, अफसाना, कृष्णा देवी, शकुंतला आदि मुख्य रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed