{"_id":"5f74d0f98ebc3e9bde7bce94","slug":"bhim-army-and-cleaning-staff-took-out-procession-in-the-city-baghpat-news-mrt503840360","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी व सफाई कर्मचारियों ने नगर में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी व सफाई कर्मचारियों ने नगर में निकाला जुलूस
विज्ञापन
बागपत/बालैनी। भीम आर्मी व सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को हाथरस में बेटी के साथ हुई घटना के विरोध में नगर में जुलूस निकालकर राष्टवंदना चौक पर धरना दिया। उन्होंने सरकार से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उधर पिलाना गांव में कैंडल मार्च निकालकर हाथरस की घटना की निंदा की गई। जिलाध्यक्ष जिशान हयात व सफाई नायक सतीश ने कहा कि महिला की सुरक्षा करने में सरकार विफल साबित हो रही है। जुलूस में एडवोकेट संजय सिंह, मतलूब अली, डॉ समीर, डॉ साहिल, डॉ फय्याज, जाफर, समीर, इस्लाम, शाहिद, मौहम्मद इकराम, नदीम खान, विकास, पारस सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पिलाना में सपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च
बालैनी। पिलाना गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभयवीर यादव के नेतृत्व में हाथरस प्रकरण के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर रोष व्यक्त किया। मोहित त्यागी, इंतजार मलिक, डॉ सतीश शर्मा, सतपाल यादव, रिंकू त्यागी, सोनू त्यागी, महेश प्रधान, प्रवेश वर्मा मौजूद रहे।