{"_id":"62a0dbf3a532f91a2a3bd881","slug":"bhattarak-charukirti-will-write-the-role-of-the-book-gomateshwar-bahubali-baraut-news-mrt5919985173","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गोमटेश्वर बाहुबली’ पुस्तक की भूमिका लिखेंगे भट्ठारक चारुकीर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गोमटेश्वर बाहुबली’ पुस्तक की भूमिका लिखेंगे भट्ठारक चारुकीर्ति
विज्ञापन
कर्नाटक में भगवान बाहुबली स्वामी की विश्वविख्यात प्रतिमा के समक्ष होगा अमित राय जैन की पुस्तक का विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कर्नाटक के गोमटेश्वर बाहुबली भगवान को समर्पित महातीर्थ श्रवणबेलगोला जैन मठ के सूत्रधार स्वस्ति भट्ठारक चारुकीर्ति स्वामी ने इतिहासकार डॉ अमित राय जैन की नई प्रकाशित होने वाली पुस्तक ‘गोमटेश्वर बाहुबली’ की भूमिका लिखने की सहमति प्रदान की है। साथ ही उन्होंने प्रस्तुत पुस्तक का विमोचन विश्व प्रसिद्ध भगवान बाहुबली की 57 फुट ऊंची प्रतिमा परिसर में ही किए जाने का निमंत्रण भी प्रदान किया है!
कर्नाटक प्रदेश के दौरे से लौट कर आए डॉ अमित राय जैन ने बताया कि शीघ्र ही प्रकाशित होने वाली उनकी पुस्तक ‘गोमटेश्वर बाहुबली’ में भगवान बाहुबली के जीवन दर्शन के साथ श्रवणबेलगोला तीर्थ का पुरातात्विक महत्व एवं इतिहास इत्यादि का क्रमबद्ध वर्णन किया गया है। पुस्तक अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है, जिसको अंतरराष्ट्रीय पाठकों के दृष्टिकोण से लिखा गया है। पुस्तक में कर्नाटक के बाहुबली भगवान को समर्पित तीर्थ स्थलों एवं प्राचीन प्रतिमाओं इत्यादि का विश्लेषण किया गया है।