{"_id":"620940e0a26c6d50bf2f9d4c","slug":"bhagout-won-the-hockey-competition-by-defeating-meerut-baghpat-news-mrt5768638188","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगौट की टीम ने मेरठ की टीम को छह-एक से हराकर जीती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगौट की टीम ने मेरठ की टीम को छह-एक से हराकर जीती प्रतियोगिता
विज्ञापन
भगोट में विजेता हॉकी टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते अतिथि
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगल पांडे स्पोर्ट्स क्लब भगौट और हॉकी संघ बागपत की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। मंगल पांडे स्पोर्ट्स क्लब भगौट और हॉकी संघ बागपत की ओर से रविवार को अंडर 14 वर्ग की एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छह टीमों ने भाग लिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगौट ने प्रतियोगिता जीती।
क्लब के अध्यक्ष श्याम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगौट और मेरठ की टीम के बीच खेला गया। पहले हाफ में भगौट की टीम ने छह गोल किए। दूसरे हॉफ में मेरठ की टीम एक ही गोल कर पाई। इस तरह भगौट ने छह-एक से मैच जीतकर प्रतियोगिता जीती। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए समय-समय पर इस प्रतियोगिता का आयोजन जरूरी है। इस मौके पर सचिव कृपाल सिंह, क्लब के उपाध्यक्ष हसमत चौधरी, पूर्व डायरेक्टर यतेंद्र सिंह, लीलू प्रधान, अनिल बंसल, ग्राम प्रधान कांशीराम आदि मौजूद रहे।