{"_id":"616b11ccb4ed215b2b4abb7f","slug":"beginning-of-shrimad-bhagwat-katha-with-kalash-yatra-baghpat-news-mrt5609413170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी। पुरा महादेव में परशुराम खेड़ा पर कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा वाचक ने शनिवार को श्रद्धालुओं को गोकर्ण प्रसंग सुनाया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
परशुराम खेड़ा पर 16 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा से पूर्व शनिवार को गांव में कलश यात्रा निकाली गई। इसके उपरांत वृंदावन से आए कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने गोकर्ण प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान रूपी दीपक प्रत्येक व्यक्ति में विराजमान है, जो भगवत कथा के ज्ञान के श्रवण से प्राप्त होती है। कहा कि भगवान श्री कृष्ण से अंतिम समय उद्धव ने प्रश्न किया कि प्रभु आप इस संसार से जा रहे है, अब भक्तगण आपका दर्शन कैसे करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि भक्त मेरा दर्शन मेरे नाम, मेरे धाम, मेरे ग्रंथ में कर सकते है। कार्यक्रम में भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई, कर्मवीर, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष डॉ एसपी यादव, महाराज सूरज मुनि स्वरूप, महाराज देवमुनि, लक्की चौधरी व संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।