फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Befriended enemy on Instagram and shot him dead

कत्ल के लिए दुश्मन से दोस्ती: युवती को लिफ्ट देने से बने शत्रु, हत्या करने के लिए रचा ऐसा षड्यंत्र, चौंके सभी

Fri, 29 May 2026 10:13 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/अमीनगर सराय
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/अमीनगर सराय Published by: Akash Dubey Updated Fri, 29 May 2026 10:13 AM IST
सार

युवती को लिफ्ट देने के कारण डौला गांव के नितिन राणा को धमकी मिली थी। हमलावरों ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसे लोनी बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Befriended enemy on Instagram and shot him dead
नितिन राणा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या की धमकी मिलने के बाद डौला गांव का नितिन राणा मौत से डर से दो महीने से घर में छिपा रहा, लेकिन जान के पीछे पड़े लोगों ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसे तलाश लिया। हमलावरों ने एक माह तक नितिन से बातचीत की और फिर भरोसे में लेकर बुधवार को पार्टी करने के बहाने लोनी में बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

कीपैड वाला फोन चलाने वाले डौला गांव के नितिन (20) ने घर के स्मार्ट फोन पर इंस्टाग्राम आईडी बना रखी थी। दो महीने पहले नितिन ने प्रेमी के साथ गई बसौद गांव की युवती को लिफ्ट देकर अग्रवाल मंडी टटीरी तक छोड़ दिया था। तभी से युवती के परिवार वाले उसके पीछे लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन से पूछताछ भी गई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे नितिन राणा और उसके परिजन डर गए, लेकिन उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की। धमकी मिलने पर नितिन के सतर्क होकर घर से बाहर नहीं निकलने पर हमलावरों ने ऐसा जाल बिछाया कि वह बच नहीं सका। वह खुद ही गांव से बाहर हमलावरों के पास पहुंच गया। नितिन के भाई चांद ने बताया कि नितिन की हत्या के बाद घर का मोबाइल खंगाला तो इंस्टाग्राम पर भाटी 880 नाम की आईडी पर लंबी बातचीत की चैट मिली। 

विज्ञापन

उसकी बातचीत रॉकी गुर्जर के नाम से बनी आईडी पर होती थी। चैट में नितिन के साथ युवती के बारे में भी बातचीत की गई और कई बार मिलने और पार्टी करने के बहाने से नितिन को गांव से बाहर बुलाने का प्रयास भी किया गया। 

एक महीने तक बातचीत के बाद आखिरकार नितिन को इंस्टाग्राम वाले दोस्त पर विश्वास हो गया और वह अपने गांव से बाहर चला गया। आरोपियों ने घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी। नितिन की हत्या की जांच में जुटी गाजियाबाद की लोनी पुलिस उसके घर का मोबाइल भी लेकर चली गई।

दो माह में छह करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी बेच गांव छोड़ गए थे हत्यारोपी
बसौद गांव के रहने वाले बचन सिंह का डौला नहर की पटरी पर बड़ा फार्म हाउस था और काफी जमीन भी थी। दो माह पहले बचन सिंह की बेटी तनीषा के घर से जाने के बाद उन्होंने तलाश शुरू कर दी। तभी उन्हें लिफ्ट देने वाले नितिन राणा के बारे में पता चला तो उसे कई बार हत्या की धमकी दी। 

बताया कि तनीषा रिश्तेदार के एक युवक के पास मिल गई, जिसकी उन्होंने शादी करा दी, लेकिन नितिन राणा का पीछा नहीं छोड़ा। बचन सिंह के बेटे आशुतोष और तनीषा ने हत्या की पूरी साजिश रची। इस दौरान उन्होंने फार्महाउस से लेकर खेती की जमीन करीब छह करोड़ रुपये में बेच दी और डेढ़ महीने पहले गांव छोड़कर चले गए थे।

हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजन
डौला गांव के नितिन राणा की हत्या से गुस्साए परिजनों ने गाजियाबाद में पोस्टमार्टम के बाद शव लाने से इन्कार कर दिया। वह आरोपियों का एनकाउंटर कराने की मांग को लेकर घर के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि आरोपियों का एनकाउंटर होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। गाजियाबाद और बागपत पुलिस के अफसरों ने उनसे संपर्क कर दो दिन में हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन देकर मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। दिनभर धरना देने के बाद पुलिस व गांव के लोगों के समझाने पर शव लाने के लिए तैयार हुए और बृहस्पतिवार शाम शव लेने गाजियाबाद चले गए।

हत्यारोपी की पत्नी ने पूछा, कुछ हुआ है क्या
नितिन के भाई चांद ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि उसके भाई नितिन की हत्या में बचन सिंह का पूरा परिवार और कई रिश्तेदार भी शामिल हैं। क्योंकि बुधवार को हत्यारोपी आशुतोष की पत्नी ने उनके पड़ोस में एक व्यक्ति को फोन किया और यह पूछा कि वहां कुछ हुआ है क्या? इसके आधा घंटे बाद ही नितिन की हत्या होने के बारे में पूरे गांव के लोगों को पता चल गया।

चांद बोला, पुलिस से शिकायत करते तो बच जाती नितिन की जान
चांद ने बताया कि उसके भाई नितिन को हत्या की धमकी मिलने पर उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई और खुद ही सतर्क रहने लगे थे। अगर पुलिस से शिकायत कर देते तो शायद उसके भाई की जान बच जाती।

डौला गांव के नितिन की हत्या लोनी में हुई है। वहां की पुलिस ही इस मामले में कार्रवाई कर रही है। इस मामले में सिंघावली अहीर थाना की पुलिस भी लोनी पुलिस का सहयोग कर रही है। - सूरज कुमार राय, एसपी

यह है मामला
बागपत के डोला गांव निवासी 12वीं के छात्र नितिन राणा (18) की बुधवार को लोनी के सिकरानी गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र का शव स्टेडियम ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। नितिन घर से नौकरी तलाश में निकला था। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। छात्र की हत्या के पीछे गांव की युवती के चले जाने के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

डोला गांव निवासी चमन सिंह ने बताया कि उनका भाई नितिन राणा 12वीं में पढ़ते हुए अग्निवीर की तैयार कर रहा था। कुछ दिन से गांव में रहने वाले युवक नितिन को फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहे थे। धमकी के डर से उन्होंने अपने भाई नितिन को घर से बाहर नहीं जाने दिया था। 

नितिन बुधवार को घर से नौकरी तलाश में निकला था। शाम करीब पांच बजे उन्हें लोनी थाना पुलिस ने सूचना दी कि नितिन का गोली लगा हुआ शव मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नितिन की हत्या गांव की लड़की के ही परिजनों ने कराई है। चमन सिंह ने बताया कि नितिन की कनपटी और सीने पर गोली के चार-पांच निशान मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed