फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BDO found absent in inspection

निरीक्षण में अनुपस्थित मिली बीडीओ

Fri, 21 Oct 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
BDO found absent in inspection
पिलाना गांव के पुष्टहार इकाई केंद्र पर जांच करते सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल - फोटो : BAGHPAT
निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं बीडीओ
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। सीडीओ के निरीक्षण में बृहस्पतिवार को पिलाना ब्लॉक की बीडीओ अनुपस्थित और ब्लॉक परिसर में गंदगी मिली। ब्लॉक कार्यालय में अव्यवस्था मिलने पर सीडीओ ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। पिलाना गांव के पुष्टाहार इकाई पर पोषाहार का उत्पादन कम मिला। जिस पर उन्होंने इकाई के प्रबंधक को फटकार लगाई। उन्होंने जल्द व्यवस्था नहीं सुधारने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल ने बृहस्पतिवार को पिलाना ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बीडीओ सोनिका चौधरी अनुपस्थित मिली। सीडीओ को कार्यालय के अभिलेखों में भी अनियमितता मिली और बाथरूम का नल खराब मिला। ब्लॉक में गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी व्यवस्थाएं सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक के बाथरूम का नल खराब मिलने पर वहां तैनात पत्र वाहक गुलाब को फटकार लगाई और उसके स्थानांतरण के निर्देश दिए। सीडीओ ने पिलाना गांव में चल रही पुष्टाहार निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इकाई में रोजाना होने वाली प्रोडक्शन की जांच पड़ताल की। इकाई पर 17 दिन के उत्पादन की रजिस्टर में एंट्री नहीं मिलने पर ब्लॉक प्रबंधक धनंजय को फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इकाई पर प्रतिदिन पांच मीट्रिक टन प्रोडक्शन का लक्ष्य है, जबकि तीन मीट्रिक टन प्रोडक्शन हो रहा है। उन्होंने प्रबंधक धनंजय को व्यवस्थाएं ठीक करने और रोजाना होने वाली प्रोडक्शन को रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने गल्हेता में पानी की टंकी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने टंकी के पानी की सप्लाई नहीं होने की शिकायत की थी। निरीक्षण में पानी की टंकी के स्टार्टर की समस्या मिली। उन्होंने ग्राम सचिव को शाम तक पेयजल की समस्या का समाधान कराने और समस्या का समाधान नहीं कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed