{"_id":"5df3d8ab8ebc3e87a91f3275","slug":"battery-baghpat-news-mrt4586034149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंडिकेट बैंक के जनरेटर से बैटरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंडिकेट बैंक के जनरेटर से बैटरी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंडिकेट बैंक के जनरेटर से बैटरी चोरी
रमाला। रमाला गांव में सिंडिकेट बैक शाखा के जनरेटर से अज्ञात चोरों ने बैट्री चोरी कर ली। अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। दो दिन पहले ही सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदली गई थी। पुलिस जांच में जुटी है।
रमाला गांव में टांडा मार्ग पर सिंडिकेट बैंक की शाखा है। बैक के परिसर में ही जनरेटर रखा है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने जनरेटर का ताला तोड़कर बैटरी चोरी कर ली। सुबह सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। शाखा प्रबंधक मुकेश वर्मा ने बताया कि जनरेटर की देखरेख चांदबीर सिंह करते हैं। चांदबीर सिंह का दावा है कि बैंक शाखा के कैमरे दो दिन पहले परिसर में रखे जनरेटर और एटीएम की तरफ लगे थे। आरोप है कि पुलिस ने कैमरे दूसरी तरफ कर दिए। जिसका लाभ चोरों को मिल गया। चोरों ने कैमरे घूमे देखकर ही घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस न तो रात के समय गश्त करती है और न ही बैंकों की सुरक्षा का कोई ध्यान रखती। यदि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई तो चोर कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर महिपाल सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।