फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Battery and Rs 420 looted from e-rickshaw driver

ई-रिक्शा चालक से बैटरी और 420 रुपये लूटे

Wed, 13 Apr 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Battery and Rs 420 looted from e-rickshaw driver
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सफाई कर्मी राजेंद्र सिंह का बेटा जॉनी कुमार ई-रिक्शा चलाता है। उसने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार की दोपहर वह मीतली से लौट रहा था। गांव के स्कूल के पास एक व्यक्ति स्टपनी लेकर खड़ा मिला। उसने उसे कार तक छोड़ने के लिए कहा। आरोप है कि व्यक्ति एक नलकूप के पास ले गया, जहां कुछ अन्य युवक भी खड़े थे। आरोपियों ने ने उसे नशीला पदार्थ खिलाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी चाकू व तमंचे से भयभीत कर जेब से 420 रुपये और बैटरी कार में रखकर फरार हो गए। उसने कस्बा पहुंचकर टटीरी पुलिस चौकी पर घटना की सूचना दी। चौकी प्रभारी हरीश चंद त्यागी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली की चिंगारी से फसल जली
छपरौली। रठौडा गांव के जंगल में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं और गन्ने की फसल जल गई। किसान बलजोर सिंह ने बताया कि बुधवार को खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से चिंगारी निकलने से उसकी तीन बीघा गेहूं और सुधीर की डेढ़ बीघा ईख की फसल जल गई। किसानों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उन्होंने थाने में ऊर्जा निगम के खिलाफ तहरीर देकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed