फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Basic facilities in the industrial area are poor

औद्योगिक क्षेत्र में बुरा हाल, पानी की सप्लाई नहीं, सडक़ें व नालियां भी टूटी

Sat, 04 Jun 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Basic facilities in the industrial area are poor
बागपत के यूपीएसआईडीसी में जर्जर हालत में हुआ मार्ग व नाली - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिस कलक्ट्रेट में सभी बड़े अधिकारी बैठते हैं, उससे सटाकर बनाए औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। यहां सडक़ें एवं नालियां टूटी हुई हैं। हालात ये हैं कि बीस साल पहले पानी की सप्लाई के लिए बनाई टंकी जर्जर हो चुकी है। फैक्टरी मालिकों के दस-दस हजार रुपये कनेक्शन के लिए जमा कराने के बावजूद आज तक पानी की सप्लाई नहीं मिल सकी है। औद्योगिक क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा है तथा भूखंडों में दूषित पानी भरा है।
सबमर्सिबल लगवाना पड़ा
फैक्टरी शुरू करने के दौरान दस हजार रुपये लेकर पानी का कनेक्शन लगाया गया। हालांकि आज तक फैक्टरी में पानी की आपूर्ति नहीं की गई। इसलिए जिन फैक्टरी में पानी की ज्यादा जरूरत है, उनको सबमर्सिबल लगवाना पड़ा। जिनको कम जरूरत है, वे आसपास से लेकर आते हैं।-अश्वनी शर्मा, महासचिव बागपत इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन
विज्ञापन

झेलनी पड़ रही हैं परेशानी
औद्योगिक क्षेत्र की सडक़ें टूट चुकी हैं। यहां सडक़ों पर सैकड़ों वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। इससे उद्यमियों को परेशानी झेलनी पड़ती हैं। इन समस्याओं को कई बार उठाया जा चुका है। इसके बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है।-संजीव गोस्वामी, उपाध्यक्ष बागपत इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई की व्यवस्था का अभाव
औद्योगिक क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा है। यहां सफाई की व्यवस्था नहीं है। फैक्टरी मालिक कई बार खुद अपने खर्च पर सफाई कराते हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। नालियां भी टूटी पड़ी हैं। इससे दूषित पानी भरा रहता है। वह पानी उद्यमियों के भूखंड में भर जाता है।-लोकेश राजपूत, कोषाध्यक्ष बागपत इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन
मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं
औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उद्यमियों को नहीं मिल रही हैं। अधिकारी दावे खूब करते हैं, लेकिन किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अधिकारियों के पास चक्कर काटकर थक चुके हैं। अब लखनऊ में शिकायत करनी बाकी है।-अमितांशु अग्रवाल, उद्यमी

उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए उद्योग बंधु की बैठकें कराई जाती हैं। जहां समस्याएं आती हैं, उनको यूपीएसआईडीसी के अधिकारी के पास भेज देते हैं। जिससे उन समस्याओं का समाधान हो सके। यदि कोई समस्या है तो उनका समाधान कराया जाएगा।-अर्चना तिवारी, उपायुक्त उद्योग

बागपत के यूपीएसआईडीसी में जर्जर हालत में ट्यूवैल दिखाते हुए

बागपत के यूपीएसआईडीसी में जर्जर हालत में ट्यूवैल दिखाते हुए- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed