फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Barriers planted for criminals' disappearance

अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगाए बैरियर हुए गायब

Sat, 17 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Barriers planted for criminals' disappearance
बागपत। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले में लगाए गए 150 बैरियर में से बैरियर टूट गए है। इसके अलावा हिंडन चौकी पर निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे महीनों से खराब पड़े है।
विज्ञापन

जिले में अपराध के ग्राफ को कम करने और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर भागने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रशासन से सभी थानों के संवेदनशील मार्गों पर बैरियर लगवाए थे। प्रत्येक थाना क्षेत्र में 15 बैरियर लगवाए गए थे। इनमें से कुछ स्थानों पर बैरियर टूट गए है तो कुछ स्थानों पर उखड़ गए है। उधर, हिंडन नदी बॉर्डर चौकी पर पिछले कई माह से सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए है। बालैनी थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि चौकी के कैमरों की कई बार मरम्मत कराई जा चुकी है। बंदर बार-बार कैमरे तोड़ देते है। कैमरों को शीघ्र ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 44 स्थान चिह्नित किए गए है, जहां से बैरियर उखड़ चुके है। सभी स्थानों पर पुन: बैरियर लगवाएं जाएंगे। सभी थाना प्रभारियों को सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए है। जिले में नियमित चेकिंग कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - एसपी अभिषेक सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed