फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baraut's Shantanu joins Chennai Super Kings squad

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉयड में शामिल हुआ बड़ौत का शांतनु

Fri, 18 Jun 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Baraut's Shantanu joins Chennai Super Kings squad
बड़ौत (बागपत)। आईपीएल के लिए चयनित हुए बड़ौत निवासी खिलाड़ी शांतनु भारद्वाज को चेन्नई सुपर किंग्स टीम स्क्वॉयड में शामिल कर लिया गया है। इस उपलब्धि पर उसके परिजनों और युवाओें ने खुशी जाहिर की है। शुक्रवार को बिजरौल रोड स्थित शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी पर उसका स्वागत किया गया। इस दौरान शांतनु ने एकेडमी के नवोदित खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन पंडित पंकज अगस्त्य, पंडित विनोद, एकेडमी के कोच प्रतीक तोमर ने संयुक्त रूप से किया। शांतनु भारद्वाज ने बताया कि वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम में सपोर्टिंग प्लेयर के रूप में 2018 से शामिल था। अब उसे चेन्नई सुपर किंग्स टीम स्क्वॉयड में शामिल कर लिया गया है। इसकी अधिकारिक पुष्टि टीम के आफिशियल पेज पर भी 12 मई को जारी कर दी गई थी। टीम ने अगले सीजन के लिए शांतनु को आईपीएल में शामिल करने का भी निर्णय लिया है। शांतनु ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी की देखरेख में वह क्रिकेट की बारीकियों को सीख रहा था। उम्मीद की जल्द ही वह राष्ट्रीय टीम में शामिल होकर देश का नाम रोशन करेगा। याद दिला दें कि शांतनु भारद्वाज के पिता सुधांशु भारद्वाज चिकित्सक हैं और उसका परिवार नगर के बिनौली रोड पर रहता है। शांतनु ने वनस्थली पब्लिक स्कूल से कक्षा सात तक की पढ़ाई की है। शांतनु ने मेरठ यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की।
विज्ञापन

एकेडमी पर ब्राह्मण समाज के लोगों के अलावा एकेडमी कोच ने शांतनु को ट्राफी देकर सम्मानित किया। एकेडमी के खिलाड़ियों को शांतनु ने टिप्स भी दिए। इस दौरान पंडित पंकज अगस्त्य, मुकेश, अनुज शास्त्री, विनोद, निशांत, आदित्य, मनु तिवारी, हिमांशु शर्मा, निशांत, विशाल, अर्पित, रूबल, रूद्र, दिव्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed