फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baraut block topped in Pradhan Mantri Maternity Vandana Yojana

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में बड़ौत अव्वल

Thu, 01 Apr 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Baraut block topped in Pradhan Mantri Maternity Vandana Yojana
बड़ौत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में महिलाओं का पंजीकरण व सबसे अधिक जांच करके जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर बागपत व तीसरे स्थान पर पिलाना ब्लॉक रहा। इस उपलब्धि पर सीएचसी अधीक्षक व कार्यक्रम प्रबंधक को डीएम एवं सीएमओ ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बावजूद सीएचसी बड़ौत की टीम ने मार्च 2020 से फरवरी 2021 तक क्षेत्र में पहुंचकर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत कुल 6 हजार 234 महिलाओं का पंजीकरण किया। हर महीने की नौ तारीख में लगने वाले कैंप में सबसे अधिक एक हजार 141 महिलाओं की जांच करके जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। इसमें सीएचसी का कुल प्रतिशत 12.01 रहा। इस पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार व कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक को डीएम राजकमल यादव व सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ये है आंकड़े
ब्लॉक का नाम पंजीकरण जांच प्रतिशत
बागपत 5409 786 11.5
बड़ौत 6234 1141 12.01
बिनौली 6721 734 6.38
छपरौली 4098 950 10.09
खेकड़ा 4989 799 10.48
पिलाना 5488 765 11.00
ये है योजना
इस योजना के तहत गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताओं को छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके खातों में दी जाती है। आशा कार्यकर्ता के माध्यम से क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को योजना के बारे में जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मुख्य उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को विशेष स्तनपान के तरीके और उसके फायदे की जानकारी देना है। अक्सर महिलाओं द्वारा बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग न कराकर डिब्बा या गाय का दूध दिया जाता है। इससे शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। इतना ही नहीं, गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त पोषण युक्त आहार के बारे में जानकारी दी है ताकि वे अल्परक्तता की शिकार न हों।
तीन किस्तों में मिलेगी धनराशि
-गर्भावस्था के दौरान पंजीकरण कराने पर एक हजार रुपये की पहली किस्त खाते में भेजी जाएगी।
-गर्भावस्था के छह महीने बाद और प्रसव के पहले जांच के आधार पर दो हजार रुपये की दूसरी किस्त दी जाती है।
-बच्चे के जन्म और उसके पंजीकरण तथा सभी टीकाकरण पूर्ण होने पर दो हजार रुपये की बची हुई धनराशि का भुगतान किया जाता है।
-शेष एक हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ प्रसव के दौरान ही पोषण आहार के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed