फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baratis stuck in jam on Delhi-Saharanpur highway

देवोत्थान एकादशी: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जमा में फंसे रहे बाराती

Sun, 14 Nov 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Baratis stuck in jam on Delhi-Saharanpur highway
बागपत में देवउठनी एकादशी पर हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन - फोटो : BAGHPAT
देवोत्थान एकादशी: बाजारों में दिनभर रही भीड़, मंडप भी शादियों के कारण भरे रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/खेकड़ा। देवोत्थान एकादशी पर शादियां होने से रविवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शाम को जाम लग गया। उसमें दूल्हे एवं बराती में फंस गए। वहीं, दिनभर बाजार में भीड़ रही तो शादियों के कारण मंडप भी भरे रहे।
बड़ौत की ओर से गाड़ी में आ रहे बराती राष्ट्र वंदना चौक पर जाम में फंस गए। पुलिस ने मशक्कत के बाद बरातियों व दूल्हे के वाहनों को दिल्ली की ओर रवाना किया। भीड़ होने के कारण कोर्ट रोड, मेरठ-बागपत हाईवे पर भी देर शाम जाम लग गया। इससे वाहन चालकों व आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, गांधी बाजार, होली चौक पर खरीदारी के लिए भीड़ रही।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर क्षेत्र मे देवोत्थान एकादशी मनाई गई। घर-घर में महिलाओं, बच्चों ने पूजा-अर्चना कर देवों को जगाया। शाम को मकान के आंगन में देवों के चित्र उकेर कर उनकी पूजा-अर्चना की गई। वहीं, आज से शादी व अन्य शुभ कार्य शुरू हो गए। इसके चलते नगर क्षेत्र शहनाई से गूंज उठा। मार्गों पर वाहनों के भारी आवागमन के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। नगर के बाजार समेत सभी मार्गों पर जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed