फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bank worker raped in the name of getting loan

लोन दिलाने के नाम पर बैंक कर्मी ने किया दुष्कर्म

Sat, 11 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bank worker raped in the name of getting loan
पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। नगर निवासी एक तलाकशुदा महिला ने बैंक कर्मी पर लोन दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले बिनौली थाना क्षेत्र के ही एक गांव के युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद मनमुटाव होने के बाद युवक ने उसे तलाक दे दिया था। इसके बाद वह बड़ौत नगर में रहने लगी थी। बताया कि मकान का लोन दिलाने के लिए नगर की एक बैंक शाखा में कार्यरत कर्मचारी से संपर्क हो गया था। आरोप है कि बैंक कर्मचारी ने लोन दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब आरोपी बैंक कर्मी का स्थानांतरण सहारनपुर की शाखा में हो गया है। अब आरोपी उस पर समझौते का दबाव बना रहा है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही जांच कर बैंक कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed