{"_id":"60202a7b8ebc3e4b3d1394ac","slug":"bagpat-news-report-on-four-filed-for-robbery-and-extortion-demand-baghpat-news-mrt5242391171","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और रंगदारी मांगने के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट और रंगदारी मांगने के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ठाकुरद्वारा निवासी सब्जी व्यापारी जाहिद ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने और पांच लाख रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में एक मेरठ के सिवालखास का रहने वाला है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
रविवार को बागपत कोतवाली पहुंचे सब्जी व्यापारी जाहिद ने तहरीर देकर बताया कि वह तीन फरवरी को शाम चार बजे देशराज मोहल्ले में किसी काम से गया था। इसी दौरान बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पांच फरवरी को वह अपने बेटे फैजान के साथ पांच लाख रुपये लेकर पुराना कस्बे से घर आ रहा था। रास्ते में कब्रिस्तान के पास बदमाशों ने फायरिंग करते हुए पांच लाख रुपये लूट लिए और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। उसकी स्कूटी में गोली लग गई।
सीओ सदर मंगल सिंह रावत ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने नवाब निवासी मोहल्ला घोसीयान पुराना कस्बा बागपत और अफजाल निवासी सिवालखास मेरठ के अलावा दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट, लूट तथा रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।