{"_id":"635198c3fd83b94cc24d7f5d","slug":"bagpat-news-do-not-fall-for-the-offer-put-your-mind-too-baraut-news-mrt610486971","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफर के झांसे में न आए, अपना दिमाग भी लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफर के झांसे में न आए, अपना दिमाग भी लगाए
विज्ञापन

बड़ौत। त्योहार के साथ ही विभिन्न कंपनियां ने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर की बौछार कर दी है। इस त्योहारी समर में साइबर ठगों ने भी अपना जाल बिछा दिया है। धनतेरस व दीपावली पर ज्यादातर लोग भीड़भाड़ से बचने और बड़ी छूट के चक्कर में ऑनलाइन शॉपिंग को प्रमुखता दे रहे हैं। जिस कारण वह ठगी में जाल में फंस भी रहे हैं। थाने में ठगी की शिकायतें आ रही है। अब पुलिस यहीं कह रही है कि ऑफर के झांसे में न आकर अपने दिमाग का भी इस्तेमाल करे। जागरूक हो और ठगी का शिकार होने से बचे
केस नंबर एक
नगर के दीपक ने ऑन लाइन कुछ कपड़ों की खरीदारी की थी। किन्हीं कारणों से उन्हें एक जोड़ी कपड़े लौटाने थे। जिसके लिए उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधि से बात करने के लिए गूगल से नंबर निकाला और काल लगा दी। गूगल पर पहले ही साइबर ठग विभिन्न कंपनियों के कस्टमर केयर के नाम से अपने नंबर फीड करके रखते हैं। बात करने वाले ने रकम रिफंड करने के लिए एक लिंक भेजा। जिसे अपलोड करते ही रिमोट एप मोबाइल या सिस्टम पर सक्रिय हो गया। जिसके बाद एक वन टाइम पासवर्ड की तरह ही एक कोड आया। जिसे पूछने के बाद आदेश का मोबाइल या सिस्टम हैक हो गया। ठग ने इसका फायदा उठाते हुए खाते से 15 हजार रुपये साफ कर दिए
केस नंबर दो
नगर के ही युवक दीपक ने ऑनलाइन दो ट्रैक सूट की खरीददारी की। ऑनलाइन खरीददारी के दौरान उसके 5000 हजार रुपये कट गए, लेकिन आज तक न तो उसकी रकम वापस आई और न ही ट्रैक सूट।
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही पुलिस
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि यह बात सहीं है कि आए दिन ऑनलाइन ठगी करने की शिकायत लगातार बढ़ रही है। बताया कि बड़ौत कोतवाली सहित बिनौली, दोघट, रमाला व छपरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों से अब तक 50 से अधिक शिकायत ऑनलाइन ठगी की शिकायत आ चुकी है। लोगों को सावधानी से ऑनलाइन खरीददारी करनी चाहिए। तब वह ठगी से बच सकता है।
साइबर ठगी से ऐसे बचें
. ठगी से बचने के लिए प्रतिष्ठित वेबसाइट से ही करें शॉपिंग। प्रोडक्ट कैश ऑन डिलीवरी मंगाएं।
. सस्ते उत्पाद या इनाम के लालच में भी ऑनलाइन बुकिंग करने से बचें।
. किसी भी प्रकार के बैंकिंग लेनदेन के लिए आप अपने पर्सनल कंप्यूटर या लैपटॉप का ही इस्तेमाल करें।
. बैंकिंग यूजर नेम, लॉगिन पासवर्ड, ट्रांजक्शन पासवर्ड, ओटीपी, गोपनीय प्रश्नों या गोपनीय उत्तर को अपने मोबाइल, नोटबुक, डायरी, लैपटॉप या किसी कागज पर न लिखें।
. एचटीटीपीएस साइट से ही बुकिंग कर क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करें भुगतान
. अगर आप एक से अधिक एकाउंट का प्रयोग करते हैं तो सभी के लिए अलग-अलग पासवर्ड का प्रयोग करें