फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bagpat news

अवैध कमेला संचालन के आरोपियों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर

Sun, 15 May 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bagpat news
अवैध कमेला प्रकरण
विज्ञापन

- 15 दिन पहले बागपत के पुराने कस्बे के कुरैशियान मोहल्ले में दो जगहों पर मिला था अवैध पशु कटान
- 12 आरोपी तभी पकड़े गए थे, अब 43 अन्य के नाम सामने आए, मुकदमे में नाम किए गए शामिल
- पुलिस ने आरोपियों के मकानों की विकास प्राधिकरण से मांगी रिपोर्ट, अवैध मिलने पर होगा ध्वस्तीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुराने कस्बे के कुरैशियान मोहल्ले में 28 अप्रैल को अवैध कमेला चलाने के मामले में पकड़े गए 12 आरोपियों के अलावा पुलिस की जांच में अब 43 अन्य के नाम सामने आए हैं। इन सभी के नाम मुकदमे में शामिल कर लिए गए हैं। अवैध कटान करने वालों पर इस बार कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से उनके मकानों को लेकर रिपोर्ट मांगी है। प्राधिकरण की रिपोर्ट में मकान अवैध मिले तो सभी को ध्वस्त किया जाएगा।
बागपत के पुराने कस्बे में पशु पैंठ के पास कुरैशियान मोहल्ले में 28 अप्रैल को पुलिस ने छापा मारा था। हाजी इस्माइल और हाजी इनाम के घेर में अवैध कमेला चल रहा था। मौके से 250 से ज्यादा पशुओं की खाल, 93 जिंदा पशु, चार गाड़ी, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद किया। पुलिस ने आमिर, रहीस, कुलदीप, चांद, अल्तमस, नफीस, नवाब, अदनान, भूरा, मोहसीन, मोबीन, राशिद को गिरफ्तार किया था, जबकि हाजी इस्माइल व हाजी इनाम फरार हो गए थे। इस मामले की जांच में 43 अन्य आरोपियों के नाम सामने आए है, जो पशु तस्करी से लेकर कटान में शामिल रहे है। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि इन लोगों के नाम दिलशाद, इकराम, सलीम, भूरा पुत्र बाबू, वसीम, शाहरुख, साबुद्दीन, आकिब, हारून, नवाब, जुनेद, शाद, दिलशाद, वहाब, इमरान, मुख्तार, गुलजार, सलमान, आमिर, सोनू, मुक्की, नदीम, उसमान, चांद, महताब निवासीगण मोहल्ला कुरैशियान बताए हैं। यह सभी अवैध पशु कटान करते है और पुलिस के छापा मारने से पहली रात को कटान करने में शामिल थे। इनके अलावा शहजाद पुत्र अहमद, अलीम, नाजिम, सलीम, भूरा पुत्र अख्तर, शहजाद पुत्र कय्यूम, हाजी बाबू, अलकवीर, सरफराज, सलीम, सल्लू, नईम, समर, फिरोज, इनमा, यामीन, अप्पू, अशफाक निवासी मोहल्ला कुरैशियान कटान के लिए मवेशियों को लेकर आते हैं। कटान होने के बाद मीट लेकर जाते हैं। सभी आरोपियों के नाम मुकदमे में शामिल किए गए हैं। सीओ के अनुसार इन सभी के मकानों की स्थिति का पता करने के लिए विकास प्राधिकरण को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी गई हैं। मकान अवैध होने पर ध्वस्तीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

पुराने कस्बे में शुरू हुई पशु पैठ, कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मांगी
दिल्ली रोड से पुराने कस्बे में जाने वाले रास्ते के पास अवैध रूप से पशु पैठ लगनी शुरू हो गई है। पुलिस को पशु पैठ लगने की जानकारी मिली है। दोबारा से अवैध पशु कटान शुरू होने की सूचना भी मिली है। पुलिस ने नगर पालिका को पत्र भेजकर पशु पैठ के संबंध में कागजात मांगे है। सीओ अनुज मिश्रा ने यह पत्र भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु पैठ के संचालन को लेकर नगर पालिका को पत्र भेजा गया है। इसमें पूछा गया है कि पालिका की तरफ से कैसे पैठ शुरू कराई गई है। इसके अलावा जिन अन्य विभागों से पशु पैठ के लिए अनुमति दी जाती हैं, उनसे भी पता कराया है। रिपोर्ट आने के बाद सभी पर कार्रवाई होगी। - नीरज कुमार जादौन, एसपी

नगर पालिका से केवल जमीन का अनुबंध किया गया है। पशु पैठ लगाने की अनुमति नगर पालिका नहीं दे सकती है। पशु पैठ लगाई जा रही है या क्या किया जा रहा है, इस बारे में जानकारी नहीं है। - ललित आर्य, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed