फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Youth swallows poisonous substance in police station, critical

UP: बागपत कोतवाली में दिव्यांग ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Thu, 21 Mar 2024 09:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Mar 2024 09:06 AM IST
सार

Baghpat News : बागपत में गुरुवार सुबह एक युवक ने थाने में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे थाने में हड़कंप मच गया। युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Baghpat: Youth swallows poisonous substance in police station, critical
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बागपत में अधिवक्ता से लूट के मामले में पूछताछ के लिए लाए गए बुढेड़ा गांव के दिव्यांग प्रवीण शर्मा (40) ने बुधवार देर रात कोतवाली में जहरीला पदार्थ खा लिया। मेरठ के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर जहर देने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। जहरीला पदार्थ सल्फास बताया जा रहा है।

बुढेड़ा गांव निवासी अधिवक्ता तेजवीर सिंह ने 16 मार्च को कोतवाली में 50 हजार रुपये की लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने दीप उर्फ दीपेश निवासी कमाला और नीरज निवासी सिरसलगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस बुधवार दोपहर गांव से दिव्यांग प्रवीण को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात करीब बारह बजे प्रवीण ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उल्टी होने पर पुलिसकर्मी उसे सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से मेरठ के निजी अस्पताल लाए जाने पर इलाज के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर प्रवीण की मौत हो गई।

शाम को प्रवीण का शव गांव लाया गया। परिजनों द्वारा शव के अंतिम संस्कार से इन्कार पर पुलिस व ग्रामीणों ने समझाया। बाद में पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में संस्कार किया गया। प्रवीण अविवाहित था और अपने भाइयों के साथ गांव में रहता था।

शुरू करा दी जांच
मामले की जांच शुरू करा दी गई है। इसमें जितने पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आएगी, सभी पर कार्रवाई की जाएगी। 
- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed