{"_id":"6746b97b2983322b38079fe4","slug":"baghpat-young-man-returning-from-sister-s-house-died-in-an-accident-father-said-my-support-is-gone-2024-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बहन के घर से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, पिता बोले- चला गया मेरा सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बहन के घर से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, पिता बोले- चला गया मेरा सहारा
Wed, 27 Nov 2024 11:47 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:47 AM IST
सार
बाइक सवार निखिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। पुलिस ने आकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से रेफर किया गया, तो युवक ने दम ताेड़ दिया।
विज्ञापन
death
- फोटो : istock
विस्तार
बहन के घर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान बेटे की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गांव सेडभर निवासी निखिल (23) पुत्र कंवरपाल सिंघावली पुलिया के पास एक ट्रेडर्स के यहां चौकीदारी करता था। मंगलवार शाम निखिल मेरठ में अपनी बहन के यहां से बाइक पर वापस लौट रहा था। मेरठ बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैसे ही फार्म हाउस के करीब पहुंचा, तो बागपत की ओर से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निखिल को सराय मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचे परिजन उसे मेरठ सुभारती अस्पताल ले जाने लगे, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। मृतक के पिता कंवरपाल ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा लिखवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।