Baghpat: मतदान करने को लेकर महिलाओं से मारपीट, वोट न डालने देने का आरोप
बड़ौत में एक महिला ने अन्य बिरादरी के लोगों पर वोट ने डालने देने का और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत से सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रही है जिसमें महिला व युवतियां एक बिरादरी पर वोट न डालने देने व मारपीट करने का आरोप लगा रही है। उधर वायरल वीडियो कहा का है प्रशासनिक अधिकारी भी इसकी जांच करनें में जुट गए हैं।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है वह बावली गांव की है। वायरल वीडियो में महिलाएं व युवतियां गांव की एक अन्य बिरादरी पर वोट न डालने देने का आरोप लगा रही है।
महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई, लेकिन मतदान केंद्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
वायरल वीडियो में महिलाएं मारपीट करने व वोट न डालने देने वाले कुछ लोगों का नाम भी बता रही है, हालांकि अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो बावली गांव का ही है।
उधर एसडीएम अमरचंद वर्मा ने बताया कि इस मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है, यदि शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो कहां का है इसका पता लगाया जा रहा है।