फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat will be green, more than 14 lakh saplings will be planted

बागपत होगा हरा भरा, 14 लाख से अधिक पौध रोपे जाएंगे

Wed, 13 Apr 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Baghpat will be green, more than 14 lakh saplings will be planted
बागपत कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक को संबोधित ? - फोटो : BAGHPAT
जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक में डीएम ने दी जानकारी
विज्ञापन

जुलाई में होगा पौधरोपण, गड्ढा खोदान की चल रही तैयारी, अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि जुलाई में जिले में 14,63,392 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण करने के निर्देश दिए। पौधरोपण के लिए जियो टैगिंग करने और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

डीएम ने सभी विभागों को पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदान और वित्त वर्ष 2021-22 की सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध न कराने पर नाराजगी व्यक्त की। दोनों रिपोर्ट तीन दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम व तहसीलदार को नगर वन/नगर वाटिका, नदियों के किनारे और अन्य स्थलों पर पौधरोपण के लिए एक सप्ताह में स्थल चिह्नित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी हेमंत सेठ ने विभागीय अधिकारियों को पूर्व में ही लक्ष्य के बारे में जानकारी दे दी थी। उन्होंने जिले में गंगा उत्सव, एक नदी महोत्सव 2021, बागपत महोत्सव एवं गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आयोजित किए गए कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, एसडीएम, तहसीलदार, जिला पंचायत राज अधिकारी ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐसे निर्धारित किया गया लक्ष्य
विभाग लक्ष्य
ग्राम्य विकास विभाग 605080
वन विभाग 289926
कृषि विभाग 115920
उद्यान विभाग 76272
राजस्व विभाग 68880
पंचायती राज्य विभाग 68880
रेलवे विभाग 36220
पर्यावरण विभाग 32214
उच्च शिक्षा 22540
नगर विकास विभाग 20020
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed