फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: District shivers due to cold wave, frost and severe cold, schools up to 12th closed

Baghpat: शीतलहर, पाले और कड़ाके की ठंड से कांपा जिला, बंद हुए 12वीं तक के स्कूल, जान लें कब खुलेंगे

Fri, 02 Jan 2026 07:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 02 Jan 2026 07:38 PM IST
सार

कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों में पांच जनवरी तक अवकाश रहेगा। वहीं शुक्रवार को दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। इस कारण लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से निकले। ऑफिस जाने वाले लोग दुपहिया वाहनों पर ठिठुरते हुए गए।  

विज्ञापन
Baghpat: District shivers due to cold wave, frost and severe cold, schools up to 12th closed
बागपत में ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे के बाद पाले ने लोगों की कपकंपी छुड़ा रखी है और तापमान भी गिरता जा रहा है। सूरज के दर्शन नहीं होने के कारण लोगों को अधिक ठंड का अहसास हो रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों का अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

पाले व पछुआ हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन लोग बाहर अलाव व कार्यालयों और घरों में रूम हीटर के सहारे ठंड और गलन से राहत तलाशते रहे। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई पड़ा। सर्द हवाओं के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जिले में पूरे दिन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं से लोग बेहाल रहे। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से धूप न निकलने से सिर्फ इंसान ही नहीं, पशु पक्षी भी बेहाल दिखे। लोग ठंड से बचने के लिए दिन भर अलाव का सहारा लेने को मजबूर हुए। वहीं, दफ्तरों में जहां फरियादियों की संख्या कम दिखी। अधिकतम तापमान 17 डिग्री तो न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जनवरी को खुलेंगे विद्यालय
ठंड व शीतलहर को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक का अवकाश घोषित कर दिया है। अब विद्यालय छह जनवरी को खोले जाएंगे। शिक्षा निदेशक के आदेश के बाद डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। कहा कि यदि कोई विद्यालय खुला मिलता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed