फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: villagers ruckus at kotwaali in baghpat to find missing youth

Baghpat: लापता युवक की बरामदगी के लिए ग्रामीणों का कोतवाली में हंगामा

Thu, 31 Aug 2023 03:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 31 Aug 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: villagers ruckus at kotwaali in baghpat to find missing youth
हंगामा करते लोग - फोटो : Amar ujala
बड़ौत के मलकपुर गांव से लापता युवक को बरामद करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा किया। युवक की बरामदगी को ग्रामीण कोतवाली में धरना देकर बैठ गए। हालांकि बाद में सीओ द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण वहां से लौट गए।
विज्ञापन


मलकपुर गांव निवासी युवक अमन पुत्र स्वर्गीय निरमेश को गत 24 अगस्त को उसका एक दोस्त घर से बुलाकर ले गया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो युवक अमन घर लौटा और न ही उसका दोस्त ने परिजनों का फोन रिसीव किया।
विज्ञापन


इधर-उधर तलाश किएं जाने के बाद जब युवक का कहीं पता नहीं चला तो लापता युवक अमन के चचेरे भाई अजय पुत्र संघर्षपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर घर से अमन को बुलाकर ले जाने वाले दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल इस मामले में कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने अमन को घर से बुलाकर ले जाने वाले उसके दोस्त को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अमन की हत्या कर दी गई है, हत्या में खामपुर गांव निवासी अमन का रिश्तेदार भी शामिल है और हत्या कर शव को किसी नहर में फेंक दिया गया है, लेकिन अभी तक शव नहीं मिला, जिस कारण अभी हत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।

सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि जल्दी पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed