फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: vehicles run on elevated route, trial successful, will reach Delhi from Baghpat in just 20 minutes

Baghpat: खुशखबरी... एलिवेटेड मार्ग पर दौड़ीं गाड़ियां, ट्रायल सफल, बागपत से दिल्ली पहुंचेंगे केवल 20 मिनट में

Thu, 22 Aug 2024 10:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 22 Aug 2024 10:38 PM IST
सार

खेकड़ा से दिल्ली के अक्षरधाम तक एलिवेटेड मार्ग का बृहस्पतिवार को गाड़ियों को दौड़ाकर ट्रायल किया गया, जो कि सफर रहा। जल्द ही इसका उद्घाटन आम यात्रियों के लिए कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Baghpat: vehicles run on elevated route, trial successful, will reach Delhi from Baghpat in just 20 minutes
एलेवेटेड रोड का ट्रायल करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के खेकड़ा से दिल्ली के अक्षरधाम तक एलिवेटेड मार्ग का बृहस्पतिवार को गाड़ियों को दौड़ाकर ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल होने पर जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसका उद्घाटन कराकर वाहन चालकों के लिए खोलने की तैयारी है। इसके शुरू होने से बागपत से दिल्ली केवल बीस मिनट में पहुंच सकेंगे और इससे करीब एक लाख लोगों को रोजाना फायदा होगा।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के अक्षरधाम से खेकड़ा तक के हिस्से एलिवेटेड रोड का निर्माण 1323 करोड़ रुपये से कराया गया है। इसको पूरा करने की समयावधि सबसे पहले दिसंबर 2023 थी। मगर उस समयावधि में निर्माण नहीं हो सका। उसके बाद मार्च 2024 तक निर्माण पूरा करने की बात कही गई, जिससे चुनाव आचार संहिता लगने से पहले इसे शुरू कराया जा सके। मगर उसके बावजूद निर्माण पूरा नहीं हो सका। अब खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से दिल्ली तक इसका निर्माण पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एनएचएआई के परियोजना निदेशक धीरज सिंह, प्रोजेक्ट सदस्य वीके राजावत, मोहम्मद सफी अहमद, निर्माण कंपनी के महाप्रबंधक माजिद अब्बास खान ने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से खेकड़ा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे तक कंपनी के करीब बीस वाहनों को मार्ग पर दौड़ाकर ट्रायल किया। यह ट्रायल पूरी तरह से सफल हुआ। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही एलिवेटेड मार्ग का उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन

अभी नेशनल हाईवे पर जाम के कारण होती है परेशानी
एलिवेटेड मार्ग शुरू होने से वाहन चालकों की काफी समस्या दूर हो जाएगी। क्योंकि अभी दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कई बार जाम लगने के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। क्योंकि नेशनल हाईवे की सड़क का निर्माण कई जगह नहीं हुआ है और उसमें गड्ढे होने के कारण पानी भी भरा हुआ है। इससे नेशनल हाईवे को मंडौला से आगे वन-वे भी कराया गया है। अगर एलिवेटेड मार्ग को शुरू कर दिया जाता है तो यह समस्या भी दूर हो जाएगी।

ये बोले अधिकारी
एलिवेटेड मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द कर सकते हैं। इसके बाद मार्ग को वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा।
धीरज सिंह, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed