{"_id":"6a004e57af6a131cd40910bc","slug":"baghpat-tragic-accident-on-eastern-peripheral-expressway-delhi-police-constable-dies-in-accident-2026-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, दिल्ली पुलिस के सिपाही की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, दिल्ली पुलिस के सिपाही की वाहन की टक्कर से मौत
Sun, 10 May 2026 02:52 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 10 May 2026 02:52 PM IST
सार
हापुड़ जिले के निवासी सिपाही अरुण एक्सप्रेस वे से गुजर रहे थे। रविवार सुबह किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अरुण की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेकड़ा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर खेल स्टेडियम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दिल्ली पुलिस के सिपाही अरुण की मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह तब हुई, जब सिपाही अरुण अपनी बाइक से हापुड़ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय अरुण हापुड़ जिले के हलालपुर गांव के निवासी थे। रविवार सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे। खेल स्टेडियम के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के कारण अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए, खासकर उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अरुण को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अरुण की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान सुनिश्चित की, जिसमें उनका पता हलालपुर, हापुड़ दर्ज था। साथ ही उनकी जेब से दिल्ली पुलिस का पहचान पत्र भी बरामद हुआ, जिससे उनकी पहचान दिल्ली पुलिस के सिपाही के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल अरुण के परिजनों को इस हृदय विदारक हादसे की सूचना दे दी।
जांच अधिकारी का बयान
घटना के जांच अधिकारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि फिलहाल इस हादसे को लेकर कोतवाली में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि शिकायत प्राप्त होती है, तो अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
घटना के जांच अधिकारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि फिलहाल इस हादसे को लेकर कोतवाली में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि शिकायत प्राप्त होती है, तो अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।