Baghpat: डीजे पर डांस करने के विवाद में पिता-पुत्र समेत तीन घायल
मेरठ के डाहर गांव से सूजरा गांव में आई बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के डाहर गांव से सूजरा गांव में आई बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। बरात में आए पिता-पुत्र समेत तीन पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया।
मेरठ जिले के डाहर गांव निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने गांव के ही एक युवक की बरात में आया था। उसका भाई योगेंद्र, भतीजा लोकेश और छोटू चढ़त में डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी गांव के ही कुछ युवक धक्का-मुक्की करने लगे।
यह भी पढ़ें: Meerut: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- भाजपा झूठ की गारंटी, अपनाती है दोहरा मापदंड
विरोध करने पर गांव के ही सात-आठ युवकों ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। जिसमें योगेंद्र, उसका बेटा लोकेश और पड़ोसी छोटू घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया।
कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि तहरीर की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।