फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Thieves came like guests in suits and took away the bag full of seven lakhs

सात लाख की लूट: सूट-बूट में मेहमान की तरह आए चोर, चंद मिनटों में मंडप से ले उड़े नोटों से भरा बैग

Thu, 25 Jan 2024 09:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Jan 2024 09:29 PM IST
सार

Baghpat News: बड़ौत में एक विवाह मंडप से दो संदिग्ध युवक सात लाख कैश से भरा बैग ले उड़े। हालांकि चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
Baghpat: Thieves came like guests in suits and took away the bag full of seven lakhs
बैग चोरी कर ले जाते युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक विवाह मंडप में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान बुधवार की शाम दो युवक सात लाख कैश और सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग ले उड़े। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाह मंडप में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें चोरी की यह घटना कैद हो गई। फुटेज के आधार पर गुरुवार को भी दिन भर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


नगर की पट्टी मेहर के रहने वाले एडवोकेट रवि जैन के बेटे का कुआं पूजन कार्यक्रम बुधवार को नगर की दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित नमन विवाह मंडप में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान दो युवक मंडप में पहुंचे और सात लाख कैश व सोने-चांदी के जेवर का बैग ले उड़े। कुछ देर बाद जब परिवार के लोगों का ध्यान बैग की तरफ गया और बैग चोरी होने का पता चला।

सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम व इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने विवाह मंडप में लगे सीसीटीवी कैमरे देख तो दो संदिग्ध युवक मंडप के अंदर आते दिखाई दिए।

 

उक्त युवकों ने पहले पानी पिया। इसके बाद घूमते हुए बैग के पास पहुंच गए। जैसे ही लोगों का ध्यान बैग से हटा तो दोनों युवक बैग लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन युवक हाथ नहीं लगे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
 

बैग चोरी करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में दोनों दिखाई दे रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा-सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed