फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: The young man who climbed the tower all night to escape from the police, came down after six hours

Baghpat : पुलिस से बचने के लिए रातभर टावर पर चढ़कर बैठा रहा चोर, ठंड लगी तो छह घंटे बाद कांपते हुए उतरा

Thu, 01 Feb 2024 12:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Feb 2024 12:01 AM IST
सार

बागपत जनपद के खेकड़ा थानाक्षेत्र में एक युवक दिल्ली सहारनपुर हाईवे किनारे एक कंपनी के टावर पर चोरी करने पहुंचा था मगर पुलिस व कर्मचारियों को देखकर नीचे नहीं उतरा और टावर पर ही बैठा रहा। छह घंटे बाद सर्दी से कांपते हुए नीचे उतरा। इसका वीडियो भी वायरल हो गया।

विज्ञापन
Baghpat: The young man who climbed the tower all night to escape from the police, came down after six hours
टावर से उतरता युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद के खेकड़ा थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मोबाइल टावर पर चोरी करने पहुंचा एक युवक कंपनी के कर्मचारियों और पुलिस को देखकर टावर पर चढ़कर बैठ गया। पुलिस और कंपनी के कर्मचारियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। जिसे पुलिस कोतवाली में लेकर चली गई।

विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाठशाला बस स्टैंड के पास एक निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ है। मंगलवार की रात टावर पर एक युवक चोरी करने पहुंचा। टावर से 5जी की आरआरएच मशीन चोरी करने के लिए युवक टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ते हुए युवक को वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारे कंपनी के कर्मचारी ने देख लिया। क्योंकि कैमरा उनके कंप्यूटर से जुड़ा हुआ था।

विज्ञापन

कर्मचारी ने तभी इसकी सूचना कंपनी केे अधिकारियों को दी। वहां तैनात टेक्नीशियन मनोज कुमार कोतवाली पुलिस के साथ टावर पर पहुंच गया। वहां युवक टावर पर चढकर चोरी करने के लिए मशीन खोल रहा था।

कंपनी के कर्मचारियों और पुलिस को आते देख युवक टावर पर अधिक ऊपर चढ़कर बैठ गया। पुलिस और कर्मचारियोंं ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह डर के कारण नीचे नहीं उतरा। वह कड़ाके की सर्दी में टावर पर ही बैठा रहा। पुलिस और कर्मचारी भी थककर टावर के नीचे रातभर बैठे रहे।

छह घंटे बाद सुबह करीब पांच बजे वह कडी मशक्कत के बाद कंपकपाता हुआ टावर से नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आई। टावर टेक्नीशियन मनोज कुमार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed