फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: The prize money of twenty five thousand involved in the Rashid murder case

बागपत : राशिद हत्याकांड में शामिल 25 हजार का इनामी दबोचा, हत्या में प्रयुक्त तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद

Tue, 16 Mar 2021 09:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Mar 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: The prize money of twenty five thousand involved in the Rashid murder case
baghpat police - फोटो : amar ujalaa

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में राशिद हत्याकांड के एक और आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की तड़के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित पशु पैंठ के पास से धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस ने उससे हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया है। 

विज्ञापन


जनवरी 2021 में राशिद पुत्र यूसुफ की बिनौली रोड रेलवे क्रांसिंग के पास बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक राशिद की मां साबरा ने हारुण उर्फ काला, फारूख, सोनू पुत्रगण यासीन, अमजद पुत्र आजाद, मित्तल उर्फ आशु पुत्र शरीफ निवासीगण दाहा और भूरा पुत्र नाजर निवासी माल माजरा के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

23 फरवरी को अमजद पुत्र आजाद व मित्तल उर्फ आशु पुत्र शरीफ निवासी दाहा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इससे पूर्व हारूण उर्फ काला व मित्तल उर्फ आशु पुत्र शरीफ निवासी दाहा ने भी जनवरी माह के अंत में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। सोनू पुत्र यासीन फरार चल रहा था। उसे पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

मंगलवार की तड़के कोतवाली पुलिस ने सूचना पर सोनू को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि सोनू से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस व खोखा बरामद हुआ है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया 
फायरिंग करने वाले आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने एक तमंचा और खोखा बरामद किया। टटीरी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ब्राह्मण पुट्ठी निवासी सोनू ने 23 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बली निवासी पंकज ने जान से मारने की नियत से उन पर फायर किया था। परंतु वह बाल-बाल बच गए थे।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पंकज ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। सोमवार को पुलिस उसे चार घंटे की रिमांड पर लेकर आई और पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर बली रेलवे फाटक के पास एक ईख के खेत से एक तमंचा और खोखा पुलिस ने बरामद किया है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed