फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: The groom came to get married, the wife followed him... slapped the groom

Baghpat: बरात लेकर आया दूल्हा, पीछे-पीछे पत्नी आ गई... बंधक बनाई बरात, दूसरे युवक से कराई दुल्हन की शादी

Wed, 27 Nov 2024 05:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 27 Nov 2024 05:54 PM IST
सार

पत्नी ने दो साल पहले की कोर्ट मैरिज के पेपर दिखाए तो लड़की वाले भड़क गए। उन्होंने बरात को बंधक बना लिया। अब तक खर्च हुए तीन लाख रुपये लेकर बरात को छोड़ा गया। 

विज्ञापन
Baghpat: The groom came to get married, the wife followed him... slapped the groom
दूसरे युवक से कराई गई शादी। - फोटो : adobe stock

विस्तार

अमीनगर सराय के एक गांव में पहले से शादी कर चुका दूल्हा बरात लेकर पहुंच गया। तभी उसकी पत्नी भी कोर्ट मैरिज के कागज लेकर आ गई। इसके बाद गांव वालों ने दूल्हे में चांटे लगाए और अब तक खर्च हुए तीन लाख रुपये लेकर बंधक बनाई बरात को छोड़ा। इसके बाद एक सम्मानित लोगों ने एक अन्य युवक से दुल्हन की शादी करा दी।
विज्ञापन

 

अमीनगर सराय चौकी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह हरियाणा के जींद से एक बरात आई थी। बरात आने के कुछ देर बाद ही एक युवती वहां अपने परिजनों के साथ पहुंची और दूल्हे को देखकर हंगामा कर दिया। लड़की पक्ष ने जब युवती से हंगामे का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसके साथ धोखा किया जा रहा है। इस दूल्हे ने उसने साथ दो वर्ष पहले कोर्ट मैरिज की थी, अब यह दूसरी शादी कर रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने कोर्ट मैरिज के कागज दिखाए तो लड़क पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने दूल्हे को घेरकर हंगामा कर दिया और बरात को बंधक बना लिया। गांव में पहुंचने वाली वाली बरात की बस को भी दूल्हे पक्ष ने पहले ही बाहर रुकवा दिया। शादी में आया बैंड, बग्गी भी लौटा दिया गया। हंगामे को देखकर गांव के सम्मानित लोगो ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। लड़की पक्ष के अब तक के खर्चे के तीन लाख रुपए लौटाए गए, तब जाकर दूल्हे सहित बरातियों को छोड़ा गया।
इसके बाद गन्नौर के पास दुटैडी गांव के युवक से लड़की की शादी करा दी गई। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed