फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: The driver did not stop the truck even after crushing a retired DU employee, died after being dragged

Baghpat: रिटायर्ड डीयू कर्मी को कुचलकर भी चालक ने नहीं रोका ट्रक, 100 मीटर घसीटने से हो गई दर्दनाक मौत

Tue, 07 Oct 2025 08:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 07 Oct 2025 08:08 PM IST
सार

नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में हादसा हुआ। गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने बुजुर्ग कंवरपाल को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। वहीं नेशनल हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। 

विज्ञापन
Baghpat: The driver did not stop the truck even after crushing a retired DU employee, died after being dragged
कंवरपाल की फाइल फोटो और टक्कर मारता ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गलत दिशा में बागपत की तरफ से जा रहे ट्रक ने सिसाना के पास दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेवानिवृत्त कर्मी कंवरपाल (61) को कुचल दिया। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक दौड़ा दिया और सेवानिवृत्त कर्मी को करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया। लोगों के पीछा करने पर ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। कंवरपाल को ट्रक के नीचे से निकाला गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सिसाना गांव निवासी राकेश ने बताया कि उनके बड़े भाई कंवरपाल दिल्ली यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत्त कर्मी थे। मंगलवार की सुबह कंवरपाल घर से घेर में काम करने जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर गांव में बने कट को पार कर दूसरी तरफ जाने लगे, तभी गलत दिशा में बागपत की तरफ से आए ट्रक ने कंवरपाल को टक्कर मार दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चालक ने ट्रक नहीं रोका और कंवरपाल को कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास खड़े लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रक तेज गति से दौड़ाकर भागने का प्रयास किया। उनके भाई कंवरपाल ट्रक के नीचे फंस गए और उनको करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। लोगों ने पीछा कर किसी तरह ट्रक रुकवाने का प्रयास किया तो ट्रक छोड़कर चालक वहां से भाग गया। हादसे के बाद आए पुलिसकर्मी ट्रक को कब्जे में लेकर चले गए। 
 
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने घटनास्थल की जांच भी की। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और गलत दिशा में वाहन दौड़ने पर हंगामा भी किया। इस मामले में जांच अधिकारी सत्यम जंघाला ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे कंवरपाल
राकेश ने बताया कि कंवरपाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे, जो एक साल पहले ही दिल्ली यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर रहने लगे थे। उनके दोनों बेटे दिल्ली और नोएडा की कंपनी में नौकरी करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed