फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat sugar mill remained closed for four hours

चार घंटे बंद रही बागपत शुगर मिल

Thu, 01 Apr 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Baghpat sugar mill remained closed for four hours
बागपत। बागपत शुगर मिल तकनीकी खराबी आने से बृहस्पतिवार को चार घंटे बंद रही। इससे मिल परिसर में गन्ने की बुग्गियों की कतारें लग गईं। इससे क्षुब्ध किसानों ने मेरठ-बागपत हाईवे जाम करके हंगामा किया। इससे मेरठ-बागपत मार्ग से गुजरने वाले वाहन चमरावल रोड से गुजरे। वहीं, मार्ग से गुजरने वालों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बागपत शुगर मिल में अपराह्न करीब तीन बजे तकनीकी खराबी आ गई। जिससे प्रबंधन को मिल बंद करनी पड़ी। मिल बंद होने से मिल परिसर और मेरठ-बागपत हाईवे पर गन्ने से लदी बुग्गियों और ट्रैक्टर-ट्रॉली की लंबी कतारें लग गईं। गन्ना तुलवाने के लिए मिल पहुंचे किसानों ने उसे चलाने की मांग को लेकर हंगामा एवं प्रदर्शन कर दिया। किसानों ने मेरठ-बागपत हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर हाईवे जाम कर दिया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग जाम कर दिए जाने की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, वाहन चमरावल रोड से निकाले गए। शाम लगभग सात बजे मिल का संचालन शुरू होने पर तौल प्रारंभ हुई। इस बाबत मिल के महाप्रबंधक आरके जैन ने बताया कि मिल में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके चलते चार घंटे बंद रही। शाम सात बजे मिल को पुन: चालू करा दिया गया। हंगामा करने वालों में अरविंद, अंकित, देवेंद्र, सुखपाल, रवि, पवन, रविंद्र, अनुज आदि समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed