फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Sitting at the shop, discussing the election, case filed for violation of election code of conduct

बागपत: दुकान पर बैठकर चुनाव पर कर रहे थे चर्चा, चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज 

Sun, 23 Jan 2022 04:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Jan 2022 04:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा क्षेत्र के गांव रटौल में दुकान पर विधानसभा चुनाव पर चर्चा कर रहे दस लोगों के खिलाफ कोतवाली में चुनाव आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप है।

विज्ञापन
Baghpat: Sitting at the shop, discussing the election, case filed for violation of election code of conduct
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा क्षेत्र के गांव रटौल में दुकान पर विधानसभा चुनाव पर चर्चा कर रहे दस लोगों के खिलाफ कोतवाली में चुनाव आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप है।
विज्ञापन


जनपद में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन सख्त बना हुआ है। शनिवार सुबह रटौल में विधानसभा चुनाव को लेकर एक दुकान पर ग्रामीण एकत्र हुए। उनमें से ज्यादातर लोग मास्क लगाए हुए नहीं थे। वे दुकान पर समूह के रूप में बैठकर चुनाव पर चर्चा कर रहे थे। पुलिस को जानकारी मिली।
विज्ञापन


इस पर पुलिस वहां पहुंची। तो वे सभी वहां से भाग खडे़ हुए। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से उनके नाम पते नोट किए। दस लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन और महामारी एक्ट में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि रटौल गांव के दस लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन और महामारी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed