{"_id":"61ed2e426815b565de1ae611","slug":"baghpat-sitting-at-the-shop-discussing-the-election-case-filed-for-violation-of-election-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: दुकान पर बैठकर चुनाव पर कर रहे थे चर्चा, चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: दुकान पर बैठकर चुनाव पर कर रहे थे चर्चा, चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
Sun, 23 Jan 2022 04:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 23 Jan 2022 04:00 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा क्षेत्र के गांव रटौल में दुकान पर विधानसभा चुनाव पर चर्चा कर रहे दस लोगों के खिलाफ कोतवाली में चुनाव आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा क्षेत्र के गांव रटौल में दुकान पर विधानसभा चुनाव पर चर्चा कर रहे दस लोगों के खिलाफ कोतवाली में चुनाव आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप है।
जनपद में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन सख्त बना हुआ है। शनिवार सुबह रटौल में विधानसभा चुनाव को लेकर एक दुकान पर ग्रामीण एकत्र हुए। उनमें से ज्यादातर लोग मास्क लगाए हुए नहीं थे। वे दुकान पर समूह के रूप में बैठकर चुनाव पर चर्चा कर रहे थे। पुलिस को जानकारी मिली।
इस पर पुलिस वहां पहुंची। तो वे सभी वहां से भाग खडे़ हुए। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से उनके नाम पते नोट किए। दस लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन और महामारी एक्ट में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि रटौल गांव के दस लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन और महामारी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।