{"_id":"63774a2f1ab64d1f4207241e","slug":"baghpat-rld-leader-warned-on-non-availability-of-manure-fertilizer-on-ascs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: खाद उर्वरक न मिलने पर भड़के किसान, फसलें बुवाईं का बड़ा संकट, रालोद नेता ने दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: खाद उर्वरक न मिलने पर भड़के किसान, फसलें बुवाईं का बड़ा संकट, रालोद नेता ने दी ये चेतावनी
Fri, 18 Nov 2022 02:32 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Nov 2022 02:32 PM IST
सार
Baghpat News : कृषि सेवा सहकारी समिति पर खाद उर्वरक नहीं से किसान भड़ गए। इस दौरान रालोद नेता ने बड़ी चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन
बागपत में खाद न मिलने पर भड़के किसान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में कृषि सेवा सहकारी समिति बिनौली पर खाद उर्वरक उपलब्ध नहीं है, जिस वजह से किसानों की फसलें बुवाईं प्रभावित हो रही हैं। इस समस्या को लेकर गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को समिति पर प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
समिति बिनौली पर गत 15 दिनों से डीएपी उर्वरक खत्म है, जबकि एक वर्ष से एनपीके भी समिति पर नहीं आया। क्षेत्र के किसान हर रोज समिति पर आते हैं, लेकिन समिति कर्मचारियों द्वारा स्टॉक नहीं होने की जानकारी देकर वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: शातिर महिलाओं की ज्वेलर्स की दुकान में करतूत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चेहरे, तलाश में जुटी पुलिस
वहीं इस समस्या को लेकर सिरसली, शेखपुरा, दादरी, दरकावदा, फजलपुर, रंछाड़, गल्हैता, बिनौली आदि गांव के किसानों ने शुक्रवार को समिति पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर कड़ा रोष जताया। इस दौरान रालोद नेता राजू तोमर सिरसली ने कहा कि प्रदेश सरकार के किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध कराने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। खाद बीज नहीं मिलने से किसानों के सामने गेंहू बुवाई का संकट खड़ा हो गया है।
यह भी पढ़ें: वकील की खुली पोल: सैंडल में छिपी नशे की 2400 गोलियां देख अफसर हैरान, कैदी से मिलाई के वक्त उजागर हुआ गोरखधंधा
उन्होंने जल्द ही समिति पर उर्वरक खाद उपलब्ध न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कहा कि किसानों को जल्द डीएपी उपलब्ध कराया जाएगा।