फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Protests against selling chicken biryani outside temple, stone pelting on bus, tension

बागपत: धार्मिक स्थल के बाहर चिकन-बिरयानी बेचने का विरोध करने पर मारपीट, श्रद्धालुओं की बस पर पथराव, चार गिरफ्तार

Mon, 16 Aug 2021 10:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Aug 2021 10:06 AM IST
सार

पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने के मामले में बड़ागांव के करीब एक दर्जन युवको को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। श्रद्धालुओं की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Baghpat: Protests against selling chicken biryani outside temple, stone pelting on bus, tension
पथराव के बाद श्रद्धालुओं की क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थानाक्षेत्र के बड़ागांव में मंदिर के बाहर बिरयानी बेचने का विरोध करने पर हंगामा हो गया। बात गाली गलौज से मारपीट तक जा पहुंची। बताया गया कि आरोपी ने अपने गांव से दर्जनों साथियों को बुला लिया और श्रद्धालुओं की बस पर पथराव कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने गांव के तकरीबन एक दर्जन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन


वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर नोवेंद्र सिंह सिरोही ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। तहरीर के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि इस मामले में शराफत, सोनू, शहजाद, अरशद, नदीम और नोशाद नामजद हैं। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमे दूर-दराज से आए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भगवान पार्श्वनाथ की पालकी यात्रा निकालकर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि करीब 8:00 बजे मंदिर के बाहर बड़ागांव का एक विशेष समुदाय का युवक ठेले पर जैन शिकंजी का बैनर लगाकर चिकन-बिरयानी बेच रहा था। इसका पता लगने पर बड़ौत से आए कुछ श्रद्धालुओं ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर दी।

इसके कुछ देर बाद आरोपी ने गांव से अपने दर्जनों साथियों को बुलाकर लाया और उनके साथ मिलकर श्रद्धालुओं की बस पर पथराव करने के साथ ही आग लगाने का प्रयास किया। 

पथराव में श्रद्धालुओं की बस छतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। वहीं रात्रि करीब 10:00 बजे पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने के मामले में बड़ागांव के करीब एक दर्जन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। श्रद्धालुओं की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed